सनातनधर्म की

om for home page

हनुमान चालीसा से गीता तक, वेदों से पुराणों तक— भक्ति से मंदिरों तक, संतों से पवित्र यात्राओं तक— सनातन धर्म की सम्पूर्ण दुनिया को जानिए, अब सिर्फ एक क्लिक में।


#special trending topics

हनुमान चालीसा

मेरे प्यारे भक्तजनो! हनुमान चालीसा, भगवान हनुमानजी की महिमा का वर्णन करने वाला एक अत्यंत शक्तिशाली स्तोत्र है।नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने से भय, रोग और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में शक्ति, साहस और सफलता प्राप्त होती है। यहाँ आपको हनुमान चालीसा के सम्पूर्ण पाठ, उसका अर्थ, और सही तरीके से पढ़ने की विधि मिलेगी।

सनातन धर्म

सनातन का सरल अर्थ है हमेशा रहने वाला,जो पहले भी था वर्तमान काल मैं भी है और आगे भविष्य मैं भी रहेगा । दुनिया मैं हम देखते है की हर नया पदार्थ, वस्तु ,व्यक्ति या परिस्थिति उत्पन्न होता है उसका नाश जरुर होता है ,परंतु सनातन धर्म एसे कर्तव्यो और उन कर्तव्यो के फ़लो का मिलाजुला स्वरुप है जिसका न आदि है न अंत, जो सदासे है एसे धर्म को सनातन धर्म कहते है । धर्म शब्द का मुल संस्कृत घातु: “धर” से है जिसका अर्थ है धारण करना, संभालना। इसलिए धर्म उसे कहते हैं जो जगत, समाज और व्यक्ति को धारण/संभाल कर रखता है। इस तरह सनातन धर्म शाश्वत नियमो और कर्तव्यो का समुह है जिससे यह संसार और हम बने हुए है ।

सनातन धर्म केवल एक धर्म नहीं, बल्कि जीवन जीने की शाश्वत कला है। यह हमें सत्य, करुणा, धर्म, कर्म, भक्ति और आत्मज्ञान का मार्ग दिखाता है। वेदों, उपनिषदों, भगवद गीता, रामायण और पुराणों में समाहित यह दिव्य ज्ञान हजारों वर्षों से मानवता को प्रकाश देता आया है।

सनातन धर्म हमें सिखाता है कि जीवन का वास्तविक उद्देश्य केवल भौतिक सुख नहीं, बल्कि आत्मा की शांति, सद्कर्म और ईश्वर से जुड़ाव है। यहाँ भगवान श्रीराम की मर्यादा है, श्रीकृष्ण का ज्ञान है, शिव का वैराग्य है, माँ दुर्गा की शक्ति है और हनुमानजी की अटूट भक्ति है।

मंदिरों की घंटियों से लेकर मंत्रों की दिव्य ध्वनि तक, योग और ध्यान से लेकर भक्ति और सेवा तक — सनातन धर्म का प्रत्येक पहलू जीवन को सकारात्मकता, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देता है।

सनातन धर्म के बारे मे संपुर्ण और रोचक जानकारी पढे…